कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अयोध्या पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या बाईपास पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

अयोध्या/जनमत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या बाईपास पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बतादें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संविधान बचाओ रैली में शामिल होने बस्ती जा रहे थे। श्री राय ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहाकि घटना बहुत ही दुखद है, सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए। पूरी कांग्रेस पार्टी है उनके साथ है।
पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर भी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि देश के खिलाफ जो भी है उन सभी पर प्रतिबंध लगना चाहिए। देश के साथ लोग खड़े है। कांग्रेस पार्टी खड़ी है। राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से भी मुलाकात कर संवेदना प्रकट करेंगे। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अजय राय ने कहाकि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।