चिलबिला ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, प्रिंटिंग प्रेस संचालक की मौत, दो युवक रूप से गंभीर घायल
मृतक की पहचान गायत्री नगर निवासी एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रवीण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण सिंह एक बारात से लौट रहे थे,
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। जिले के चिलबिला ब्रिज पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्यरात्रि करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गायत्री नगर निवासी एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रवीण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण सिंह एक बारात से लौट रहे थे, तभी चिलबिला ब्रिज पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.