राष्ट्रीय लोकदल कि बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी
रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय लोकदल ने बैठक की शुरूआत की। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या/जनमत। रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय लोकदल ने बैठक की शुरूआत की। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी अयोध्या पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव में जुट जाने के लिए आह्वान किया गया। विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने की मुहिम बात की गई। किसान नेता राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी को लेकर त्यागी ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। लोकतंत्र में इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। लोकतंत्र में इस तरह की घटनाओं को हम जगह नहीं देते हैं। हम चौधरी चरण सिंह के अनुयाई हैं। हम गांधी जी को मानते हैं। पहलगाम आतंकी घटना को लेकर त्यागी ने कहाकि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। यह आतंकी घटना पाकिस्तान द्वारा सुनियोजित है। इस आतंकी घटना का जवाब सरकार देगी। मोदी जी पर सबको भरोसा है। अभी पानी रोका है, आयात निर्यात रोका है, पाकिस्तान पहले ही भूखा मर रहा था अब पानी और भूख दोनों से मरेंगे। सीएम योगी द्वारा दिए गए बयान की सरकारी कार्यालय को गाय के गोबर से लीपे जाएंगे। इस बयान पर त्यागी ने कहा जब मैं बच्चा था हमारे घर में फर्श नहीं होता था तो गोबर से ही लीपे जाते थे और उसमें खुशबू आती थी।


