मुज़फ्फरनगर: प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, फिर खुद पर किया वार; दोनों की मौत

उप्र के जनपद मुज़फ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव भलवा में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

मुज़फ्फरनगर: प्रेमी ने प्रेमिका की गला काटकर की हत्या, फिर खुद पर किया वार; दोनों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद मुज़फ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव भलवा में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

आरोप है कि एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की गला काटकर निर्मम हत्या की, इसके बाद खुद पर भी धारदार हथियार से हमला कर लिया। इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती दिल्ली-नोएडा में नौकरी करते थे और लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

सूत्रों का कहना है कि युवती की 8 फरवरी को शादी तय थी, जिसके चलते मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों, दबाव और मानसिक तनाव से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।