चंदौली में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर रूप से घायल

उप्र के​ चंदौली जनपद में एक सड़क हादसे में भाई की मौत जबकि बहन के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने  आ रही है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बहन के सामने भाई ने दम तोड़ दिया।

चंदौली में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, भाई की मौत; बहन गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के​ चंदौली जनपद में एक सड़क हादसे में भाई की मौत जबकि बहन के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने  आ रही है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बहन के सामने भाई ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार यह दर्दनाक घटना जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई।

हादसे में बुलेट सवार शुभम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम सिंह (26) कादिराबाद गांव के निवासी थे। शुभम अपनी बड़ी बहन को लेकर कमालपुर बाजार जा रहे थे।

नौरंगाबाद के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में शुभम की बहन गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।