यमुना में प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, ‘कॉकरोच’ बन मथुरा नगर निगम पहुंचा युवक

उप्र के मथुरा जिले में यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक ‘कॉकरोच’ की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

यमुना में प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, ‘कॉकरोच’ बन मथुरा नगर निगम पहुंचा युवक
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जिले में यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। युवक कॉकरोचकी वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कॉकरोचकी ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई।

युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोचपनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नगर निगम पहुंचे इस कॉकरोच प्रदर्शनकी चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।