बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पत्नी गंभीर; चालक फरार
उप्र के बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की जोरदार टक्कर से डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की जोरदार टक्कर से डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।



