फर्रुखाबाद में शर्मसार करने वाला मामला, रामनवमी के दिन आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज में रामनवमी के दिन आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। गंभीर हालत में मासूम को सीएचसी कमालगंज से लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज में रामनवमी के दिन आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। गंभीर हालत में मासूम को सीएचसी कमालगंज से लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
फिलहाल बच्ची का गंभीर हालत में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फर्रुखाबाद जिले में नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर एक मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।
कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई। घटना के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई फिलहाल घटना के बाद गाँव मे हड़कंप मच गया।
वही पीड़ित बच्ची के परिजनों ने तुरंत स्थानीय डॉक्टर को बच्ची को दिखाया तो स्थानीय डॉक्टर ने बच्ची की हालत देख तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी कमालगंज लेकर पहुचे जहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल को बेरिकेट कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य संकलन कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस परिजनों से बात कर रहे है। पुलिस ग्राम के शातिर व मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगो की डिटेल खंगाल रही है। मानवता को सर्मसार करने बाली घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे है और घटना करने बाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही की बात कर रहे है।

Janmat News 
