फतेहपुर में निकाला गया रामनवमी का भव्य जुलूस, बुलडोजर रहा आकर्षण का केंद्र
उप्र के फतेहपुर जनपद में रामनवमी पर भव्य तरीके से जुलूस निकाला गया। झांकियों के माध्यम से लोगों ने भगवान के दर्शन किए। इस जुलूस में बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में रामनवमी पर भव्य तरीके से जुलूस निकाला गया। झांकियों के माध्यम से लोगों ने भगवान के दर्शन किए। इस जुलूस में बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा। बुलडोजर पर चढ़कर राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
जुलूस में योगी जिंदाबाद के नारे व योगी मय गानों पर कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रही। फतेहपुर शहर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया।


