फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी आग, 25 बीघा फसल जलकर खाक
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर के दहेली गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की करीब 25 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया और किसान अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेतों के पास विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.