मिशन शक्ति फेस 6.0 के अंतर्गत बलरामपुर पुलिस की अनूठी पहल, नवजात बच्चियों को दिया गया उपहार
उप्र के बलरामपुर जनपद में मिशन शक्ति फेस 6.0 के अंतर्गत श्रीदत्तगंज पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा चाइल्ड लाइन बलरामपुर में नवजात बच्चियों रिद्धि, सिद्धि तथा आस्था को प्यार भरा उपहार दिया गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में मिशन शक्ति फेस 6.0 के अंतर्गत श्रीदत्तगंज पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा चाइल्ड लाइन बलरामपुर में नवजात बच्चियों रिद्धि, सिद्धि तथा आस्था को प्यार भरा उपहार दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति ,नोडल प्रभारी, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेंद्र कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा चाइल्ड लाइन बलरामपुर में नवजात बच्चियों रिद्धि, सिद्धि तथा आस्था को प्यार भरा उपहार दिया गया। टीम द्वारा बच्चियों को कपड़े, कैप, सॉक्स,बेबी किट, फीडिंग बॉटल और खिलौने आदि सामान उपहार स्वरूप दिए गए।
बलरामपुर में कुछ दिन पहले हर्रैया,तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में नवजात बच्चियां अलग अलग स्थानों पर मिली थी। प्राथमिक उपचार हेतु सभी बच्चियों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में पुलिस द्वारा समय से एडमिट कराया गया था जिससे सभी बच्चियों को बचाया जा सका।
उसी क्रम में आज थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा फेज-6.0 के अन्तर्गत चाइल्ड लाइन बलरामपुर पहुंच कर सभी बच्चियों रिद्धि, सिद्धि तथा आस्था के स्वास्थ्य आदि के संबंध में जानकारी की गई तथा बच्चियों को परिवार जनों का प्यार देने का एक छोटा सा प्रयास किया गया।
टीम द्वारा बच्चियों को कपड़े, कैप, सॉक्स, बेबी किट, फीडिंग बॉटल और खिलौने आदि सामान उपहार स्वरूप दिए गए। बलरामपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति प्रतिबद्ध है।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा समाज में सुरक्षा एवं समानता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।



