सरकार की सारी सुविधाओं का फायदा ले रहे मुसलमान,अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे: भाजपा सांसद सतीश गौतम

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हाल में लगी पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद का ईद से पहले एक और विवादित बयान सामने आया है।

सरकार की सारी सुविधाओं  का फायदा ले रहे मुसलमान,अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे: भाजपा सांसद सतीश गौतम
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट  

अलीगढ/जनमत न्यूज़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हाल में लगी पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद का ईद से पहले एक और विवादित बयान सामने आया है।

दरअसल, भाजपा सांसद सतीश गौतम ने मुस्लिमों को लेकर कहा कि यह सुबह 4:00 बजे से हों ही हों मचाते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही है। उसे बंद करना चाहिए। सांसद इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सारी सरकारी व्यवस्था का फायदा मुसलमान ले रहे हैं और क्या यह हमारी छाती पर चढ़ेंगे। सांसद सतीश गौतम का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बताते चलें कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा ईद की नमाज पर पुष्प वर्षा की जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गईं थी। ईद के मौके पर पुष्प वर्षा की अनुमति मांगे जाने पर सांसद सतीश गौतम अपना आपा खो बैठे।

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देखो इतनी बड़ी-बड़ी जगह इनको दी हुई है और इन्होंने इतना अतिक्रमण किया हुआ है, समाजवादी टाइम में, इन्हें क्या जरूरत है, और जो हमारी होली और दिवाली मनाई जाती है हिंदुओं की वह हमारी होली बिल्कुल घर-घर मनाई जाती है।

इनके यहां एकत्रित होते हैं। हमारे यहां कोई इकट्ठा नहीं होता। गली में घूमते हुए घर-घर जाकर गले मिलकर इस तरह से मनाई जाती है।हमारे इस तरह से नहीं मनाई जाती,जैसे इनका कौन सा त्यौहार बता रहे हो वो आता है।

मैं नहीं जानता उस त्यौहार को कौन सा आता है। उसे मनाते हैं। मैं नहीं जानता रिजवान रमजाम क्या बता रहे हो तुम, लेकिन हमारे जो होली दिवाली मनाई जाती है। वह सभी हिंदुओं का पर्व है। बहुत बड़ा पर्व है। वह मनाया जाता है।

नुमाइश मैदान में ईद की नमाज होने के सवाल पर सांसद सतीश गौतम नें कहा कि इसकी आवश्यकता क्या है। इतनी बड़ी उनकी वह क्या बताया तुमने क्या ईदगाह, मुझ पर तो बोला भी नहीं जाता।

वह वहां से चिल्लाता है सुबह-सुबह 4:00 बजे, बच्चों की परीक्षा चल रही है,  हो ही हो मचाते है उसे बंद करना चाहिए। काहे की नुमाइश ग्राउंड में अनुमति इन्हें, कितना अत्याचार कर रहे हैं देख रहे हो तुम सारी सरकार इन पर व्यवस्था कर रही है।

मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको, सब कुछ इनको दे रही है और क्या लेंगे। यह सब कुछ तो उनको मिल रहा है। सब फायदा यह ले रहे हैं सरकार का, एम्स में, एएमयू में चले जाओ मेडिकल में चले जाओ मलखान सिंह में चले जाओ सब फायदे यही ले रहे हैं।

व्यवस्था सारी, सरकारी व्यवस्था का फायदा कोई ले रहा है।तो सबसे ज्यादा मुसलमान ले रहा है। उसके बाद क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे।