मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में ATS कमांडो और RRF जवान मुस्तैद, व्यवस्था चाक-चौबंद

उप्र के मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में ATS कमांडो और RRF जवान मुस्तैद, व्यवस्था चाक-चौबंद
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर स्थानीय पुलिस जवानों के साथ एटीएस (ATS) कमांडो और आरआरएफ के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आए।

एटीएस यानी आतंकवाद निरोधक दस्ता के जवान अत्यंत प्रशिक्षित विशेष पुलिस बल का हिस्सा होते हैं, जिन्हें गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। शिव चौक पर इन जवानों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत नजर आई।

मुजफ्फरनगर पुलिस की सतर्कता और प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के बीच कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है।