सीतापुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, हरगांव में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को लखीमपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय सीतापुर जनपद के हरगांव पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सीतापुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, हरगांव में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को लखीमपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय सीतापुर जनपद के हरगांव पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महोली निवासी जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास जा रहे थे।

आवास पहुंचकर उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।