'सपा को देख गिरगिट भी सहम जाए... महिला आरक्षण पर सत्र में CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले—‘बार-बार रंग बदलते हैं’
UP Assembly Session: महिला आरक्षण पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल।
लखनऊ/जनमत न्यूज़:- उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर जोरदार सियासी बहस देखने को मिली। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह विशेष सत्र “आधी आबादी” यानी महिलाओं को समर्पित है और सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सोच महिला विरोधी रही है। उन्होंने दावा किया कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दल अब प्रदेश में इसका समर्थन कर रहे हैं। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष “गिरगिट की तरह रंग बदलता है।”
सीएम योगी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक खातों के जरिए सीधे लाभ पहुंचाने और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों को भी घेरा और कहा कि उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होती थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से हालात में सुधार आया है।
सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जिन बीमारियों से बड़े पैमाने पर मौतें होती थीं, उन्हें अब काफी हद तक नियंत्रित किया गया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को महिलाओं की गरिमा से जोड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा-
9 साल में 65 लाख गरीब परिवारों के घर बनाकर दिया
20 हजार स्टार्टअप इस वक्त यूपी में संचालित हैं
देश में 10 करोड़ गैस सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त दिए गए हैं

Janmat News 
