अलीगढ़: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, दोस्त ने की चाकू से गला रेतकर की हत्या

उप्र के अलीगढ़ जनपद की अतिसंवेदनशील ऊपरकोट कोतवाली इलाके के भुजपुंरा में दो दोस्तों के बीच ई रिक्शा में बैठकर शराब का सेवन करने के दौरान हुए झगड़े नें उग्र रूप ले लिया।

अलीगढ़: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, दोस्त ने की चाकू से गला रेतकर की हत्या
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की अतिसंवेदनशील ऊपरकोट कोतवाली इलाके के भुजपुंरा में दो दोस्तों के बीच ई रिक्शा में बैठकर शराब का सेवन करने के दौरान हुए झगड़े नें उग्र रूप ले लिया।

इस दौरान दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दोस्त फरदीन ने अपने ही दोस्त जावेद की गर्दन के ऊपर धारदार चाकू से हमला बोलते हुए उसका गलारेतकर उसको मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

आपको बताते चलें कि ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में ई रिक्शा में बैठकर साथ-साथ शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गया।

जिसमें एक दोस्त नें अपने ही दूसरे दोस्त की गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे गंभीर रूप से घायल उसका दोस्त जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले इलाके में रहने वाले आसपास के लोग कुछ समझ पाते।

उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि भुजपुरा की ठाकुर वाली गली निवासी मृतक फरदीन का साला अयूब  जावेद कई साल से उसके साथ रह रहा था। इसके साथ ही उसकी पत्नी और चार बच्चे जीवनगढ़ में रहते हैं।

जावेद के भाई आदिल का कहना है कि जावेद नाज पब्लिक स्कूल के पास क्षेत्र के उसके भाई फरदीन के साथ टिर्री में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान फरदीन ने उसके भाई जावेद पर चाकू से हमला कर दिया, उसने   जावेद की गर्दन पर कई वार किए,जिससे वह लहूलुहान हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात के बाद आसपास के लोगों ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जावेद को उपचार के लिए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस संबद्ध थाना कोतवाली नगर संजीव कुमार का कहना है, कि 8 अगस्त।2026  को रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस को UP 112 के माध्यम से भुजपुरा में दो लोगों के बीच में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच की गई,तों पता चला की दो व्यक्तियों के बीच आपस में वाद-विवाद  झगड़ा होने पर एक व्यक्ति जावेद घायल हो गया, जिसको तत्काल उपचार हेतु JNMC ले जाया गया।

जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, पुलिस नें पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त कर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।