अलीगढ़: चलती बस में चालक की हार्ट अटैक से मौत, सवारियों की सूझबूझ से नहीं हुआ बड़ा हादसा

उप्र के अलीगढ़ जनपद में मथुरा डिपो की चलती बस में चालक की मौत होने की खबर है। हार्ट अटैक आने के कारण चालक की मौत हुई। घटना गोरई थाना क्षेत्र के गांव नया बांस की है।

अलीगढ़: चलती बस में चालक की हार्ट अटैक से मौत, सवारियों की सूझबूझ से नहीं हुआ बड़ा हादसा
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में मथुरा डिपो की चलती बस में चालक की मौत होने की खबर है। हार्ट अटैक आने के कारण चालक की मौत हुई। घटना गोरई थाना क्षेत्र के गांव नया बांस की है।

जानकारी के अनुसार चालक की मौत होने से बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल व गाय से टकराई लेकिन सवारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।

मथुरा डिपो की UP 78 KT 3189 बस मथुरा से अलीगढ़ जा रही थी। बस चालक को चलती बस में लटका देख सवारियों ने सतर्कता दिखाई जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।