बरेली: शीशगढ़ में नई परंपरा डालकर लगाया जा रहा मेला, एसडीएम ने भी शासन के नियमों का किया उल्लंघन

उप्र के बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के कस्बे में कुछ लोगों द्वारा नई परंपरा डालकर एक मेले का आयोजन कराया जा रहा है।

बरेली: शीशगढ़ में नई परंपरा डालकर लगाया जा रहा मेला, एसडीएम ने भी शासन के नियमों का किया उल्लंघन
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के कस्बे में कुछ लोगों द्वारा नई परंपरा डालकर एक मेले का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं शासन के नियमों को दरकिनार करने की एसडीएम मीरगंज ने अनुमति भी दे दी है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी है और उन्होंने तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है।

नागरिकों का कहना है कि इससे पहले कभी इस तरह के आयोजन नहीं हुए। बीते साल भी कुछ लोगों ने लगाने का प्रयास किया था लेकिन  विरोध होने पर प्रशासन ने बंद कर दिया था। बता दे कि रामलीला मैदान के पास एक खेत में 'एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी' लगाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। आज तहसील दिवस में स्थानीय निवासी लक्ष्मी देवल और रामप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने मीरगंज तहसील दिवस में एसडीएम निधि शुक्ला से शिकायत कर अनुमति निरस्त करने की मांग की है।

नई  परंपरा डालने की अनुमति जारी करने से हिंदू समुदाय के लोगों ने गहरी नाराजगी  व्यक्त  की है। मीरगंज की एसडीएम निधि शुक्ला ने कहा कि सभी संबंधित विभागों की अनुमति के बाद ही नुमाइश (प्रदर्शनी) की शर्तों को तय करकर परमिशन दी गई है अगर  शर्तों का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।