हरदोई के बेनीगंज में 50 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार भी बरामद
उप्र के हरदोई जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 क्विंटल 5 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर बेनीगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उज्ज्वल पुत्र मोहनलाल निवासी भवानीपुर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ थाना बेनीगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।एएसपी ने बताया कि इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार,नीरज कुमार,रोहित कुमार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।







