एशियन गेम्स 2026: T-20 में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, सेमीफाइनल में श्रीलंका की शर्मनाक हार

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में T-20 क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड मेडल के टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।

एशियन गेम्स 2026: T-20 में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, सेमीफाइनल में श्रीलंका की शर्मनाक हार
Published By- Diwaker Mishra

निशिन (जापान)/जनमत न्यूज़। जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में T-20 क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड मेडल के टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।

फाइनल मैच भारत ने लाजवाब प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मुश्किल पिच पर 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन ईशान किशन ने बनाए।

वहीं, गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 45 रन पर सिमट गई और भारत ने 124 रन से मैच अपने नाम किया।

जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल

भारत ने मुश्किल पिच पर 169 रन का स्कोर बनाकर पहले ही फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया था। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर पहले ही ओवर में 2 विकेट निकाल दिए।

इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। 2 रन बनाने में टीम के 3 विकेट गिर गए थे और 18 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 33 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की हार तय हो गई थी।

भारत ने 169 रन बनाए

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 3 गेंदों में महज 7 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और वह 13 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, प्लेइंग इलेवन में लौटे वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली। वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।