'तुरंत वापस ले लो नाम...', PSL 2026 पर मंडराया खतरा; वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे है। पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PCB) ने पहले ही PSL के आयोजन को बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है।

'तुरंत वापस ले लो नाम...', PSL 2026 पर मंडराया खतरा; वॉर्नर-स्मिथ समेत इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी
Published By- Diwaker Mishra

इस्लामाबाद/जनमत न्यूज़। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे है। पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PCB) ने पहले ही PSL के आयोजन को बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है।

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के एक सशस्त्र संगठन 'जमात-उल-अहरार' ने विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा न लेने की चेतावनी दी है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और डेरिल मिचेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

PSL 2026 को लेकर क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, 'जमात-उल-अहरार' नाम के एक सशस्त्र समूह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों जैसे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और डेरिल मिचेल को ये वॉर्निंग दी है कि वे पाकिस्तान आकर PSL में हिस्सा न लें।

इस संगठन का कहना है कि मौजूदा सुरक्षा हालात अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर खिलाड़ी पाकिस्तान आते हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से हटने की सलाह दी गई है। ये भी कहा गया है कि इस धमकी को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। यहां तक कहा गया कि मैचों को रद करने की कोशिश की जा सकती है।

PSL 2026 पर असर

इन सबका असर PSL पर पड़ेगा, जहां पहले ही पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ये कहा कि PSL 2026 को सीमित शहरों में और बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाएगा।

इसके पीछे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और बढ़ती ईंधन कीमतों को कारण बताया गया था। हालांकि, अब इन धमकियों के बाद PCB के सामने सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

आगे क्या हो सकता है?

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है, लेकिन इन धमकियों के बाद सबकी नजरें विदेशी खिलाड़ियों के फैसले पर टिकी है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो टूर्नामेंट के आयोजन पर असर पड़ सकता है और कई खिलाड़ियों को इस लीग से अपना नाम वापस लेते हुए देखा जा सकता है।