फर्रुखाबाद: बंदरों के झुंड ने अचानक किया हमला, बचने के प्रयास में गिरकर शोरूम संचालक की मौत
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में बंदरों के आतंक के चलते शोरूम संचालक की जान जाने की खबर सामने आ रही है। घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र देवरामपुर क्रॉसिंग के पास की है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में बंदरों के आतंक के चलते शोरूम संचालक की जान जाने की खबर सामने आ रही है। घटना थाना कादरीगेट क्षेत्र देवरामपुर क्रॉसिंग के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क स्थित फैशन वर्ल्ड शोरूम के संचालक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। बता दें कि 52 वर्षीय जगदीश यादव पानी की टंकी का लीकेज देखने छत पर गए थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।
बचने के प्रयास में जगदीश यादव छत से पड़ोस के खाली प्लॉट में जा कर गिरे। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


