कन्नौज: फॉल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत, मौके पर मौजूद अधिकारी फरार

उप्र के कन्नौज जनपद में अचानक बिजली की लाइन चालू होने से बिजली कर्मी चिपक गया। करंट में चिपके बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत होने की खबर है।

कन्नौज: फॉल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत, मौके पर मौजूद अधिकारी फरार
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक  की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में अचानक बिजली की लाइन चालू होने से बिजली कर्मी चिपक गया। करंट में चिपके बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत होने की खबर है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देख रो रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस गेट के पास हुआ है। बिजली कर्मी 11 हजार वोल्ट की लाइन का फॉल्ट ठीक कर रहा था।