प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बीच पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, जाम खुलवाकर सुचारू कराया आवागमन

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही और अचानक हुई तेज वर्षा के चलते सोमवार को जनपद के विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया।

प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बीच पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, जाम खुलवाकर सुचारू कराया आवागमन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही और अचानक हुई तेज वर्षा के चलते सोमवार को जनपद के विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस सक्रिय हो गई।

क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस बल के सहयोग से जाम को खुलवाते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया गया।

इसके बाद मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया गया। श्रावण मास के सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार वर्तमान में जनपद की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सामान्य रूप से संचालित हो रही है।