औरैया: ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विधार्थियों को मिली जेईई मेंस में सफलता, प्रबंधक ने दी बधाई
औरैया जनपद के दिबियापुर के कैनाल रोड पर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा करवायी गयी थी जिसका परिणाम 16 जनवरी को घोषित किया गया था।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर के कैनाल रोड पर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा करवायी गयी थी जिसका परिणाम 16 जनवरी को घोषित किया गया था।
इस परीक्षा में ग्रीन वैली के चार छात्रों और एक छात्रा ने सफलता पाई है, जिसमें सूरज बाबू (99.2%),पवन कुमार (98.9%) आर्यन यादव (93.24%),रक्षा मिश्रा (90%), आयुष गुप्ता (83%) ने सफलता प्राप्त की है।
बच्चों की सफलता की खास बात यह रही कि वह अपनी रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ इस कठिन मानी जाने वाली परीक्षा की भी तैयारी करते रहे। विद्यालय प्रबंधक नवनीत गुप्ता के साथ ही समस्त ग्रीन वैली परिवार ने बच्चों को उनकी इस सफलता पर बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता गांव और जनपद समेत प्रदेश में भी नाम रोशन किया है। उनके विद्यालय में देश के कोने-कोने से आए शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान किया जा सके।
इसी क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से जेईई मेन्स की परीक्षा में विद्यालय का परचम लहराया है जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
दिबियापुर कस्बे में स्थापित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल हर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने में आधुनिक शिक्षा पद्धति द्वारा शिक्षा प्रदान करके उनकी पूरी मदद करता है। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया जाता है।
जिससे आज के सफल छात्र आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी नाम रोशन करें। छात्रों की इस कामयाबी पर विद्यालय जल्द ही सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा।
जेईई मेन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में बी.टेक/बी.आर्क/बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, शीर्ष 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र होते हैं।

Janmat News 
