UGC कानून के विरोध में युवक का आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने बचाया
पुलिस ने कुंवर दहौरा को हिरासत में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के वाहन से थाने भेज दिया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट —
बहराइच/जनमत न्यूज। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब UGC कानून के विरोध में आंदोलित कुंवर दहौरा ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने पहले UGC के विरोध में पोस्टर लगाए और आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद वह DM केबिन के बाहर पहुंचा और अपनी लुंगी में आग लगा ली।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी लुंगी छीनकर आग बुझाई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुंवर दहौरा को हिरासत में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के वाहन से थाने भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कुंवर दहौरा हुजूरपुर के त्रिमोहन दत्त पुरवा गांव का निवासी है। घटना बहराइच कलेक्ट्रेट स्थित DM केबिन के बाहर की है।

Janmat News 
