बहराइच: तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, हादसे में एक की मौत; 11 घायल
उप्र के बहराइच जनपद में आज सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंडा से बहराइच की ओर आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस की सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में आज सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोंडा से बहराइच की ओर आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस की सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सभी घायलों को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस. के. वर्मा के अनुसार छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


