चंदौली में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल का अखिलेश यादव पर विवादित बयान, सपा में आक्रोश का माहौल
उप्र के चंदौली जनपद में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल का विवादित बयान सामने आया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल का विवादित बयान सामने आया है। रविंद्र जायसवाल राममंदिर चोरी मामले में बोले इससे 100 करोड़ हिन्दू सोच के लोगों को आघात लगा है, लेकिन ई ससुरा (अखिलेश यादव) कुरेद-कुरेद कर लुंगी पहने वाले, जालीदार टोपी पहनने वाले लोगों के लिए काम कर रहा है।
मंत्री रवींद्र जायसवाल के इस बयान के बाद सपा में आक्रोश का माहौल है। विवादित बयान पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पलटवार करते हुए कहा, राममंदिर मामले में चलो हम लोग गलत है या हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी गलत है, लेकिन तुम लोग दान-दाताओं के हिसाब तो दे दो इतने बड़े रामभक्त हो तो बताओ चंदा चोरी का पैसा कहा जा रहा था।
सत्यनारायण राजभर ने कहा जांच रिपोर्ट अभी पूरी नहीं हुई कि विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस तथा भाजपा ने चंपत राय को क्लीन चिट दे दिया। बताया भाजपा की राजनैतिक ताकत खत्म हो गई है, जनता इस बार भाजपा को खदेड़ेगी। राजभर ने मंत्री रवींद्र जायसवाल को चेतावनी दी अपना दिमाग जरा सही करके चंदौली आइएगा।


