अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड का पाठ का आयोजन, सामाजिक समरसता को करेगा मजबूत

उप्र की धर्म नगरी अयोध्या से एक बड़ी आध्यात्मिक खबर सामने आ रही है, जहां “राष्ट्र कल्याण” के संकल्प के साथ सुंदरकांड पाठ का विशाल अभियान चलाया जा रहा है।

अयोध्या में राष्ट्र कल्याण सुंदर काण्ड का पाठ का आयोजन, सामाजिक समरसता को करेगा मजबूत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की धर्म नगरी अयोध्या से एक बड़ी आध्यात्मिक खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्र कल्याणके संकल्प के साथ सुंदरकांड पाठ का विशाल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल कर रहे हैं।

17 मार्च को हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ यह पावन अभियान अब शहर से निकलकर गांव-गांव तक भक्ति की लहर फैला रहा है। 24 मार्च को पिपरा भवानी मंदिर और 29 मार्च को सेनेथू गांव में भव्य सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अभियान का अगला पड़ाव 31 मार्च को दुबवा गांव में होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

वही विनोद जायसवाल का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधना और राष्ट्र की समृद्धि व विश्व शांति के लिए प्रार्थना करना है। एक वर्ष तक चलने वाला यह अभियान हर मंगलवार को अलग-अलग गांवों में आयोजित होगा, जो भक्ति के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करेगा।