अयोध्या: 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक रीडिंग हॉल
उप्र की रामनगरी अयोध्या में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में विरासत को संवारने की मुहिम के तहत सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प होने जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।
अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा।







