मथुरा: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी का किया ऐलान

कान्हा की नगरी वृंदावन से एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व सामाजिक कार्यकर्ता अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है।

मथुरा: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शुरू की राजनीतिक पारी, पार्टी का किया ऐलान
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कान्हा की नगरी वृंदावन से एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व सामाजिक कार्यकर्ता अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, अलंकार अग्निहोत्री ने जनवरी 2026 में UGC के नए नियमों और सवर्णों/ब्राह्मणों के खिलाफ कथित भेदभाव के विरोध में पद छोड़ा। कानपुर के रहने वाले 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अब राजनीति में सक्रिय हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने यह घोषणा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद की, जहां उन्होंने समर्थकों के बीच जोरदार अंदाज़ में अपनी बात रखी और नई राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत दिया।

अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी घोषित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना, सामाजिक न्याय की आवाज उठाना और व्यवस्था में बदलाव लाना होगा।

घोषणा के दौरान मौजूद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी भी हुई। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

फिलहाल राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है।