औरैया: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक संपन्न, अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

उप्र के औरैया जनपद में R.A.M (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा) की बैठक संपन्न हुई। संगठन के प्रमुख अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

औरैया: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक संपन्न, अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में R.A.M (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा) की बैठक संपन्न हुई। संगठन के प्रमुख अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय लोगों और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

बैठक के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने सिस्टम सुधार और जनता के अधिकारों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां और तरीके भी कार्यकर्ताओं में बांटे।

बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर काम करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चाको लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है।