फर्रुखाबाद: घरेलू सलेंडरों को लेकर पूर्ति विभाग की टीम ने की छापेमारी, 18 गैस सिलेंडर किए जब्त

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में घरेलू सलेंडरों को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी ने छापेमारी की है। पूर्ति विभाग की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

फर्रुखाबाद: घरेलू सलेंडरों को लेकर पूर्ति विभाग की टीम ने की छापेमारी, 18 गैस सिलेंडर किए जब्त
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में घरेलू सलेंडरों को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी ने छापेमारी की है। पूर्ति विभाग की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

जिलापूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ होटलों, ढाबों व मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की। छापेमारी में होटलों व ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर चलते मिले।

पूर्ति विभाग ने आनंद होटल सहित कई होटलों से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रदेश सरकार के आदेशानुसर घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। फर्रुखाबाद के रेलवे रोड पर यह छापामारी की गई है।