अयोध्या: फोर्ब्स इंटर कॉलेज पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रबंधक ने किया भव्य स्वागत
उप्र के अयोध्या जनपद के रीडगंज स्थित फोर्ब्स इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के रीडगंज स्थित फोर्ब्स इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉलेज के प्रबंधक सुल्तान अशरफ ने जमाल सिद्दीकी को माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य रियाल, शिक्षक शाहिद जमाल, हसन अब्बास सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिया हुसैन तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड से जुड़े आजम कादरी ने भी जमाल सिद्दीकी का स्वागत किया।
स्वागत के बाद विद्यालय परिसर में प्रबंधक, शिक्षकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमाल सिद्दीकी ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की और कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर फोर्ब्स इंटर कॉलेज के शिक्षक, प्रबंधक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।







