प्रेस वार्ता में बोलीं सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर - चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोप निराधार
खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां आज नेहरू हाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां आज नेहरू हाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
श्रद्धा सागर ने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी विपक्ष पहले सवाल उठाता रहा है।
उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।



