अयोध्या: प्रभारी मंत्री ने बताईं जी राम जी बिल की खूबियां, रोजगार गारंटी के दिन व कार्यों का दायरा बढ़ा

उप्र के अयोध्या में प्रदेश के कृषि मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जी राम जी बिल को लेकर मीडिया के सामने केंद्र सरकार का पक्ष रखा।

अयोध्या: प्रभारी मंत्री ने बताईं जी राम जी बिल की खूबियां, रोजगार गारंटी के दिन व कार्यों का दायरा बढ़ा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या में प्रदेश के कृषि मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जी राम जी बिल को लेकर मीडिया के सामने केंद्र सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा जी राम जी बिल के तहत अब योजना को कानूनी गारंटी मिली।

मनरेगा के अंतर्गत रोजगार गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की गई। इस बिल में मजदूरों को पूरे 125 दिन काम मिलने की सुनिश्चित व्यवस्था है। पहले केवल मिट्टी के कार्य होते थे, अब कार्यों का दायरा बढ़ाया गया है।

नाले-नालियों, आरसीसी सड़कों और जल निकासी के कार्य भी इसमें शामिल किए गए हैं। बाढ़ व अन्य आपदाओं से बचाव के कार्य योजना में ग्राम प्रधान चाहें तो गांव में बांध निर्माण भी करा सकेंगे।

अब मनरेगा में परमानेंट एसेट (स्थायी संरचनाएं) बनाने का भी प्रावधान है। मजदूरी का भुगतान हर सप्ताह होगा, देरी पर ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। कृषि कार्य के समय 60 दिन का ब्रेक मिलेगा, निगरानी व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।