चन्दौली: चकिया तहसील में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

उप्र के अयोध्या जनपद में एक लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले चंदौली जनपद के चकिया तहसील परिसर में दर्जनों लेखपाल धरने पर बैठ गए।

चन्दौली: चकिया तहसील में लेखपालों का धरना, एंटी करप्शन टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में एक लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले चंदौली जनपद के चकिया तहसील परिसर में दर्जनों लेखपाल धरने पर बैठ गए। इस दौरान लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया।

धरनारत लेखपालों का आरोप है कि उनके साथी को गलत तरीके से कार्रवाई में फंसाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ ने अयोध्या के उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और अपने साथी के समर्थन में आवाज बुलंद की।