बहराइच: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई अलविदा की नमाज़, मांगी अमन-चैन व भाईचारे की दुआ

उप्र के बहराइच जनपद में रमज़ान के आख़िरी जुमे की अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।

बहराइच: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई अलविदा की नमाज़, मांगी अमन-चैन व भाईचारे की दुआ
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में रमज़ान के आख़िरी जुमे की अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।  मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने नमाज़ पढ़ी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी। इस दौरान पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिससे नमाज़ सकुशल संपन्न हुई।