हरदोई की शारदा नहर में नहाते समय डूबे 3 रिक्रूट आरक्षी, 2 बचाये गए; 1 की तलाश जारी

उप्र के हरदोई जनपद के टड़ियावा थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास शारदा नहर में नहाने गए 3 रिक्रूट आरक्षी डूब गए। इनमे से दो को निकाल लिया गया है जबकि 1 डूब गया जिसकी तलाश की जा रही है।

हरदोई की शारदा नहर में नहाते समय डूबे 3 रिक्रूट आरक्षी, 2 बचाये गए; 1 की तलाश जारी
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के टड़ियावा थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास शारदा नहर में नहाने गए 3 रिक्रूट आरक्षी डूब गए। इनमे से दो को निकाल लिया गया है जबकि 1 डूब गया जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।

रिक्रूट आरक्षी के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी फैल गई और एसपी एएसपी सीओ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

3 रिक्रूट आरक्षी घरेलू सामान लेने के लिए निकले थे लेकिन टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव के पास से निकली शारदा नहर में कुछ अन्य स्थानीय दोस्तों के साथ नहाने लग गए।

नहाते समय तीनों डूबने लगे जिनमे से दो को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक गौरव उर्फ राजन तेज बहाव के कारण डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह सीओ हरियावां अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य का जायजा लिया।

पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया लेकिन अभी उसका कुछ पता नही चला है।एएसपी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।