चंदौली: जल निगम कार्यालय पहुंचे पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू, उठाई संविदा कर्मचारियों की समस्या
उप्र के चंदौली जनपद के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू फिर जल निगम कार्यालय पहुंचे। सैकड़ो संविदा कर्मचारियों के साथ डीडीयू नगर स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत ठेका प्रथा से रखे गए ऑपरेटर-कम-चौकीदारों की समस्या उठाई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू फिर जल निगम कार्यालय पहुंचे। सैकड़ो संविदा कर्मचारियों के साथ डीडीयू नगर स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत ठेका प्रथा से रखे गए ऑपरेटर-कम-चौकीदारों की समस्या उठाई।
पूर्व विधायक ने एसडीएम से फोन पर वार्ता की। इस दौरान डीएम, एक्सईएन और ठेका कंपनियों के साथ बैठक जारी रही। चार दिन में ठोस समाधान होने की संभावना बताई गई है।
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का आरोप है कि ₹5000 में 24 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने जल जीवन मिशन में बड़े घोटाले का भी आरोप लगाया।कहा कि पानी टंकियों और पाइपलाइन के नाम पर हजारों करोड़ का खेल किया गया है। 5 साल बाद भी गांवों में घर-घर पानी नहीं पहुंचा।
पूर्व विधायक का दावा है कि कई कंपनियों को 17 हजार से 27 हजार करोड़ तक के ठेके दिए गए हैं। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि 17 मार्च तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति तय होगी।

Janmat News 
