कुशीनगर में शर्मनाक व दिल दहलाने वाली घटना, कक्षा 1 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल में रेप

उप्र के कुशीनगर जनपद से एक शर्मनाक व दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कक्षा 1 में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची के साथ विद्यालय में रेप हुआ है। मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

कुशीनगर में शर्मनाक व दिल दहलाने वाली घटना, कक्षा 1 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल में रेप
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद से एक शर्मनाक व दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कक्षा 1 में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची के साथ विद्यालय में रेप हुआ है। मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची के साथ विद्यालय में रेप हुआ। विद्यालय से घर पंहुचने पर बच्ची की हालत देख परिजन हैरान हो गए।

आनन फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने विद्यालय के टीचर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुटी है।