कानपुर देहात में करणी सेना ने आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सौंपा ज्ञापन, पुनर्विचार की मांग
उप्र के कानपुर देहात जनपद में यूजीसी बिल संशोधन को वापस लेने की करणी सेना ने मांग उठाई है। इसके अलावा करणी सेना ने एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने और आरक्षण पर भी पुनर्विचार की मांग की है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में यूजीसी बिल संशोधन को वापस लेने की करणी सेना ने मांग उठाई है। इसके अलावा करणी सेना ने एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने और आरक्षण पर भी पुनर्विचार की मांग की है।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन ने आरक्षण से सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के अधिकार प्रभावित होने का आरोप लगाया है।
बता दें कि बीते 7 सितंबर को भी डीएम कार्यालय के बाहर तीन घंटे करणी सेना का धरना चला था। करणी सेना ने मांगें पूरी न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।




