बहराइच: ओवैसी का कांग्रेस पर तंज, कहा- अगर सब नाजायज़ है तो केरल और तेलंगाना में क्या करेंगे

उप्र के श्रावस्ती जनपद में जनसभा को संबोधित करने जा रहे AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के एक बयान पर जमकर तंज कसा।

बहराइच: ओवैसी का कांग्रेस पर तंज, कहा- अगर सब नाजायज़ है तो केरल और तेलंगाना में क्या करेंगे
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के श्रावस्ती जनपद में जनसभा को संबोधित करने जा रहे AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के एक बयान पर जमकर तंज कसा।

खड़गे के बयान पर ओवैसी ने कहा कि कम से कम हमारे ऊपर से भाजपा का भी टीम होने का तमंगा हट है गया है लेकिन अब कांग्रेस बताएं कि अगर सब चुनाव इलीगल है तो केरल में क्या करेंगे तेलंगाना में क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर हमने पुरजोर विरोध किया है इस मामले को लेकर हम कोर्ट तक गए थे।

योग गुरु रामदेव पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि आज बाबा रामदेव के प्रोडक्ट नहीं बिक रहे हैं तो उनके द्वारा अनर्गल बयानबाजी किया जा रहा है।

मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर प्रत्याशी उतारने के मामले में पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि सबसे पहले सपा को यह देखना चाहिए कि 2014 हारे 2017 हारे 2019 हारे 2022 हारे और 2024 हारे क्योंकि आप ये चाहते ही नही की मुसलमानों की एक पोलिटिकल एजेंसी हो। उत्तरप्रदेश एक देश हो। तो फिर कैसे आप दूसरे पर आरोप लगाएंगे।