प्रतापगढ़: घर के सामने बैठे पति-पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर; क्षेत्र में मचा हड़कंप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंसीपट्टी गांव निवासी लालजी मिश्र और उनकी पत्नी ममता मिश्र रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंसीपट्टी गांव निवासी लालजी मिश्र और उनकी पत्नी ममता मिश्र रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
घायल लालजी मिश्र और उनकी पत्नी ममता मिश्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



