बलरामपुर: मानसिक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला

उप्र के बलरामपुर जनपद में 27 फरवरी को मानसिक दिव्यांग नाबलिग से दुष्कर्म के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

बलरामपुर: मानसिक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में 27 फरवरी को मानसिक दिव्यांग नाबलिग से दुष्कर्म के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें को नाबलिग के पिता ने थाना कोतवाली देहात को सूचना दी थी कि उनकी पुत्री जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष और जो मानसिक दिव्यांग है, अपने घर से खेत की ओर अपनी माँ के पास जा रही थी।

रास्ते में गाँव के किसी अज्ञा व्यक्ति द्वारा बहला- फुसला कर कुआंनों जंगल के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-57/2026 धारा-65(1) BNS ¾(2) पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत नबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के नेतृत्व में 01 फरवरी को थाना कोतवाली देहात बलरामपुर में पंजीकृत किया गया।

विवेचना के पश्चात साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मोनू उर्फ मकसूद अली पुत्र नजर अली को पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी/सुरागरसी कर श्रीनगर जुआथान के मनिकाकोट नाला पुल के पास से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।

जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल फोन वीवो व नगद 50/- (एक नोट) बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 27.02.2026 की शाम वह अपनी साइकिल से घर से जुआथान बाजार की ओर जा रहा था। पंडितडिहवा मोड़ के पास उसके गांव की लड़की अकेली मिली।

उसने उसे बहला-फुसलाकर बर्गर/टिकिया खिलाने व बाजार घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाया और कुआनों जंगल ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की द्वारा विरोध करने पर उससे मारपीट भी की तत्पश्चात उसे जुआथान के पास छोड़कर भाग गया।