कन्नौज: पत्नी को मरणासन्न कर पति ने की आत्महत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद

उप्र के कन्नौज जनपद में पत्नी को मरणासन्न कर पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के रुर गांव का है।

कन्नौज: पत्नी को मरणासन्न कर पति ने की आत्महत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में पत्नी को मरणासन्न कर पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के रुर गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार घर में किसी मामूली बात पर पति गोविंद दुबे का पत्नी आरती से विवाद हुआ था। कुछ ही देर में बढ़े विवाद से आक्रोशित हुए 50 वर्षीय गोविंद ने पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मार दी।

इसके बाद खून से लथपथ पत्नी को जमीन पर गिरते देख गोविंद ने घर के बाहर खड़े पेड़ पर फांसी लगा ली। पति के हमले में घायल आरती गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने गोविंद के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।