बलरामपुर एडीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, बुजुर्ग महिला के मामले के निस्तारण हेतु तुरंत भेजी टीम

उप्र के बलरामपुर जनपद में एडीएम संदीप केला ने मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील दिवस में बाहर ही फरियाद लेकर खड़ी महिला को देखकर एडीएम उसके पास पहुंचे।

बलरामपुर एडीएम ने पेश की मानवता की मिसाल, बुजुर्ग महिला के मामले के निस्तारण हेतु तुरंत भेजी टीम
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में एडीएम संदीप केला ने मानवता की मिसाल पेश की है। तहसील दिवस में बाहर ही फरियाद लेकर खड़ी महिला को देखकर एडीएम उसके पास पहुंचे।

मामला बलरामपुर जिले के तहसील सभागार तुलसीपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार एडीएम संदीप केला ने बुजुर्ग महिला के साथ तुरंत टीम भेज कर मामले के निस्तारण का आदेश दिया।

एडीएम बलरामपुर के इस सरलता और न्यायप्रिय कार्य की पूरे तहसील में सराहना हो रही है। एडीएम संदीप केला बलरामपुर तहसील समाधान दिवस तुलसीपुर में जा रहे थे।