सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कहा- 2027 में भाजपा को देंगे शिकस्त

उप्र के सहारनपुर जनपद के सांसद इमरान मसूद ने यूपी कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की।

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बने यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कहा- 2027 में भाजपा को देंगे शिकस्त
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के सांसद इमरान मसूद ने यूपी कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की।

इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी क्षमता के साथ निभाना उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए मजबूती से चुनावी मैदान में उतरना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले करीब दो वर्षों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में विश्वास पैदा करने पर लगातार काम कर रही है। उनका दावा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में मजबूत भूमिका देने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले से ही पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और अब पार्टी ने उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है, जिसे वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला नेतृत्व और युवाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका देने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रियता आगे भी जारी रहेगी।

इमरान मसूद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।