अवध विवि शिक्षक संघ का अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, परीक्षा केंद्र पर छापे का है मामला

उप्र के अयोध्या जनपद के अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी ने किया।

अवध विवि शिक्षक संघ का अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, परीक्षा केंद्र पर छापे का है मामला
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी ने किया। मामला बीएनकेबी परीक्षा केंद्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व अंबेडकरनगर की एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। शिक्षक संघ का आरोप है कि छापे के दौरान केंद्र अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। छापेमारी में परीक्षा केंद्र से कोई भी नकल सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

शिक्षक संघ का कहना है कि जिला प्रशासन को विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने का अधिकार नहीं है। परीक्षाओं की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति और उड़ाका दल नियुक्त किए जाते हैं। केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लेने पर शिक्षक संघ ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।