मुजफ्फरनगर में वायरल वीडियो पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का पलटवार, कहा- फंसाने की साजिश

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बड़ा बयान दिया है।

मुजफ्फरनगर में वायरल वीडियो पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी का पलटवार, कहा- फंसाने की साजिश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी का कहना है कि वह लगातार खाद्य विभाग में कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे कुछ लोग नाराज हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।

आशीष श्रीवास्तव ने यह भी मांग उठाई कि केवल उन पर ही नहीं, बल्कि शिकायत करने वालों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके कि शिकायतों के पीछे किसका क्या मकसद है।

अब सबकी नजर जांच पर टिकी है- क्या वीडियो में दिख रहे आरोप साबित होंगे या साजिश का खुलासा होगा?